पिथौरागढ़। केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट ने थल सेना शिविर में भाग लिया है। कैडेट कपिल गिरी और डिगर सिंह का शिविर के लिए सीधे चयन हुआ। एनसीसी निदेशालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले इन कैडेट को एनसीसी अधिकारी हरीश बिष्ट ने प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि इससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। थल सेना प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना किसी भी एनसीसी कैडेट के लिए बड़ी उपलब्धि होती है।