मुनस्यारी पिथौरागढ़। जिला खेल विभाग के सौजन्य से जोहार क्लब मुनस्यारी में बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ हो गया है। शिविर का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर सात दिन तक चलेगा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा, क्लब के अध्यक्ष खुशाल धर्मशक्तू और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।