धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के दारमा, चौदांस में जानवरों में खुरपका रोग फैल गया है। जानवरों में रोग फैलने की सूचना पर सीवीओ विद्यासागर कापड़ी, पशु चिकित्सकों की टीम के साथ दारमा, चौदास क्षेत्र को रवाना हो गए हैं। सीवीओ के नेतृत्व में गई टीम दारमा के सेला नागलिंग, चल, बालिंग फिलम, गो, दांतु, दुग्तू आदि गांवों में पशुओं का इलाज करेगी। धारचूला के फार्मेसिस्ट महेंद्र ह्यांकी, कलम धामी के नेतृत्व में गई टीम चौदांस के जिप्ती, बुंगबुंग, सिमखोला में पशुओं का इलाज करेगी। फार्मेसिस्ट महेंद्र ह्यांकी ने बताया कि धारचूला नगर में भी कई बेसहारा, पालतू पशुओं के खुरपका रोग का इलाज किया गया हैं। कबीर धामी, धन सिंह पालीवाल की टीम लगातार नगर में घूम-घूम कर जानवरों का इलाज कर रही है।