अस्कोट में सोमवार को पांच घंटे बिजली गुल रही। बिजली न होने से सरकारी दफ्तरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित रहा। सुबह आठ बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। दोपहर एक बजे तक बिजली बहाल हुई। यूपीसीएल के एसडीओ गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि लाइन में खराबी आने के कारण इलाके की बिजली काटनी पड़ी। लाइन की मरम्मत कर ली गई है।