पिथौरागढ़। कारगिल शहीद जवाहर सिंह धामी के गांव अखुली तक स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गुस्से में हैं। जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने सोमवार को सीएम को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा। इसमें कहा गया है कि अखुली तक 1999 में सड़क की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इस सड़क का निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। इसके अलावा गांव में शहीद की प्रतिमा लगाने की भी मांग गांव के लोग कई बार उठा चुके हैं, लेकिन सरकार ने इस पर आज तक ध्यान नहीं दिया। गोदावरी देवी ने राजकीय जूनियर हाइस्कूल बिनकोट का उच्चीकरण कर उसका नाम शहीद जवाहर सिंह के नाम पर रखने की भी मांग की।