फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मलबा आने से मुनस्यारी-मिलम बार्डर रोड सहित 19 सड़कें बंद

Fri, 12 Sep 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चार दिन तक मौसम सामान्य रहने के बाद बृहस्पतिवार देर रात मौसम ने फिर करवट बदली। रात में जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। मलबा आने से 25 सड़कों पर यातायात ठप रहा। छह सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। मुनस्यारी-मिलम बार्डर रोड सहित 19 सड़कें अभी बंद हैं। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुआ बारिश का क्रम शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। रात में हुई बारिश से सुबह के समय थल-डीडीहाट सड़क पर मलबा आ गया। इस सड़क को सुबह 8:30 बजे से यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया। इसके अलावा तवाघाट-गुंजी सड़क भी सुबह बाधित रही। बाद में सड़क को खोल दिया गया। मलबा आने से बंद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें अभी नहीं खुल पाई हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें