फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। खाकी वार्दी की सख्त निगहबानी में 11 अप्रैल को मतदान होगा। किसी भी तरह की अराजकता से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस उपाधीक्षक और नोडल अधिकारी राजन रौतेला ने बताया कि जनपद में चुनाव को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराने के लिए दो कंपनी सेंट्रल पेरा मिलिट्री फोर्स, दो प्लाटून पीएसी और 252 होमगार्डस के साथ ही वन विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव में 50 हजार रुपये से अधिक रकम बगैर किसी प्रमाण के ले जाने पर सख्त नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही पोलिंग बूथों और उसके आसपास कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव में किसी तरह का खलल डालने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें