फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनेड़ी की टीम ने जीता खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मिशन चंडाक के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पुनेड़ी की टीम ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुनेड़ी ने बजेटी की टीम को 4 रन से हराया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब पुनेड़ी के आशीष पुनेड़ा, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इसी टीम के सूरज रावत को दिया गया। इस मैच में पुनेड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 165 रन बनाए। बाद बल्लेबाजी करते हुए बजेटी की टीम 161 रन पर आउट हो गई। इस मैच के अंपायर सोनू बिष्ट, रवि बिष्ट थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने विजेता, उप विजेता टीम खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों के खेल में निखार आता है। उन्होंने युवाओं से खेलों का चयन रुचि के अनुसार करने की अपील करते हुए कहा कि खेल आज के समय में आजीविका का भी साधन है। उन्होंने कहा कि वह खेल गतिविधियों को हमेशा की तरह बढ़ावा देंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर होशियार सिंह लुंठी देवा, दर्शन फुलोरिया, नरेंद्र सिंह लुंठी, सभासद ललित मोहन पुनेड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश लुंठी, कैप्टन मिलाप सिंह बिष्ट, भगवान सिंह बिष्ट, किशोर चंद्र पाटनी मौजूद थे। आयोजक पंकज सिंह, अजय सिंह ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें