फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी संचार कंपनी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लचर सेवा के विरोध में निजी संचार कंपनी के स्थानीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कंपनी 4जी, 3जी नेटवर्क देने की बात करती है, लेकिन 2जी के अलावा यहां कोई नेटवर्क ही काम करता है। कंपनी की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है। फोन में भी सही ढंग से बात नहीं हो पाती। उन्होंने एक सप्ताह में समस्या दूर न होने पर कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में नीरज जोशी, अरुण कुमार, पारस महर, शुभम बिष्ट, सागर कुमार, उज्जवल लोहिया, आनंद धामी, पंकज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें