पिथौरागढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति के सदस्य किशन चंद ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और पशुपालन विभाग को पत्र लिखकर एक महीने से घायल अवस्था में घूम रही गाय के लिए आश्रय की व्यवस्था करने की मांग की है। कहा है कि गाय का एक सींग टूट गया है और उससे लगातार खून बह रहा है। उन्होंने बताया कि गाय के इलाज के लिए पशुपालन विभाग के कर्मचारी आते तो हैं, लेकिन गाय का कोई ठिकाना न होने से उसे ढूंढने में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि गाय को यदि एक स्थान पर आश्रय मिल जाए तो उसका सही ढंग से इलाज हो सकता है।