फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वन भूमि के फेर में 18 किमी सड़क निर्माण का काम अटका

Wed, 28 Jun 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संजू पंत
विज्ञापन

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बरसात के समय चीन सीमा को जोड़ने वाली अधिकतर सड़कें बंद हो जाती हैं। सड़क बंद होने से मुनस्यारी सहित कई गांवों का संपर्क शेष दुनिया से कट जाता है। इससे निजात पाने के लिए लोनिवि ने डीडीहाट से मुनस्यारी सड़क का सर्वे किया था। कई किमी सड़क काट भी दी गई है लेकिन सड़क के कुछ भाग में वन विभाग की आपत्ति के बाद सड़क निर्माण का काम रुक गया है।
डीडीहाट से सीढ़ी चामा होते हुए गांधी नगर मुनस्यारी तक सड़क निर्माण के सर्वे का काम लोनिवि डीडीहाट ने किया था। डीडीहाट से मुनस्यारी की यह दूरी मात्र 65 किमी की थी। लोनिवि के सर्वे के बाद डीडीहाट आदिचौरा सीढ़ी चामा तक सड़क का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई ने पूर्ण कर लिया था। वहीं मुनस्यारी से गांधी नगर तक भी सड़क निर्माण का कार्य पीएमजीएसवाई ने कर लिया है लेकिन इस 65 किमी सड़क में 18 किमी सड़क के निर्माण के लिए वन विभाग की आपत्ति आ जाने के बाद से पांच सालों से इस सड़क का निर्माण कार्य रुक गया है।
विज्ञापन

घनधूरा रेंज में आने के कारण इस 18 किमी सड़क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के वन और पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति का मिलना जरूरी हो गया है। उसके बाद ही इस सड़क का निर्माण हो सकेगा। इस सड़क के निर्माण के बाद मुनस्यारी की डीडीहाट के साथ ही पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की दूरी भी आधी रह जाएगी। अभी मुनस्यारी से पिथौरागढ़ पहुंचने के लिए 125 से 140 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन


डीडीहाट से मुनस्यारी सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क और परिवहन, वन विभाग से वार्ता की जाएगी। यह सड़क सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। - बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें