पिथौरागढ़। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2075 के आगमन पर छात्राओं के बीच ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता कराई गई। सीनियर वर्ग में संध्या कोरंगा पहले, जागृति जोशी और अंजलि सामंत ने दूसरा, ममता मेहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नेहा उप्रेती, रेनू कुंवर पहले, मानसी मर्तोलिया, स्नेहा खनका दूसरे, मानसी माहरा, ईशा कोहली तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने नव संवत्सर पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को नव वर्ष की बधाई दी।