पिथौरागढ़। यहां पुनेड़ी गांव निवासी आठ वर्षीय ऐंजल पुनेड़ा ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल और युगल वर्ग में चैंपियनशिप प्राप्त की है।
आठ नवंबर से देहरादून में आयोजित अंडर 10 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऐंजल ने एकल मुकाबले में देहरादून की अनन्या और युगल में अल्मोड़ा की गायत्री की जोड़ी को हराकर दोनों वर्गों में चैंपियनशिप हासिल की। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने नन्हीं बालिका की उपलब्धि पर खुशी जताई है। खेल शिक्षक भुवन उप्रेती ने कहा कि यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।