पिथौरागढ़। नैनीताल बैंक ने 96 स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने का संकल्प लिया। ग्राहकों को मिष्ठान बांटी गई। कार्यक्रम के बाद बैंक कर्मियों ने घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में जाकर अनाथ, जरूरतमंद बच्चों को कंबल चादरें, मिटाई, टॉफी बांटी। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अंकिता लोहनी, सिद्धार्थ तिवारी, लाल सिंह बोनाल, जीेस बोरा, जमन सिंह रावत, कमल राम, दीपक भट्ट, शीला देवी आदि थे।