फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरार्थियों को खगोल शास्त्र की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय हाइस्कूल सुकल्याड़ी में चल रहे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के दौरान शिविरार्थियों को बाल विज्ञान खोजशाला की ओर से खगोल शास्त्र की जानकारी दी गई। खोजशाला के कमलेश जोशी ने ग्रह, उपग्रह से ऋतु परिवर्तन, वायु में दबाव से होने वाले प्रभाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी एमएस कुटियाल ने शिविर में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कुंदन सिंह रस्यूनी, डॉ. डीडी पंत, नरेश कुमार, योगेश जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष भरत डांगी, उपसचिव कमलेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें