पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य नरेंद्र चंद ने प्रत्येक जिला मुख्यालय में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। कहा है कि सरकार के इस फैसले का लाभ सीमांत जिले में रहने वाले लोगों को मिलेगा। जिले में पूर्व सैनिकों की संख्या काफी अधिक है। सरकार के इस निर्णय से पूर्व सैनिकों में भी खुशी का माहौल है। कहा कि पासपोर्ट बनाने के लिए चीन और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र के लोगों को देहरादून जाना पड़ता था। अब इससे निजात मिलेगी, लोगों के समय और खर्चे की बचत होगी।