फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट में स्टेट बैंक की शाखा खुलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। मदकोट में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा स्वीकृत हो गई है। एक अप्रैल से यहां स्टेट बैंक का कामकाज शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के लोग लंबे समय से यहां पर स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मांग कर रहे थे। स्टेट बैंक बंगापानी के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने बुधवार को यहां पहुंचकर बैंक शाखा खोलने के लिए जगह की तलाश की। फिलहाल बैंक की शाखा किसी किराए के मकान में संचालित होगी। स्टेट बैंक की शाखा खुलने पर पेंशनरों, व्यापारियों तथा कर्मचारियों को काफी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें