पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) गरीब परिवारों की मदद के लिए इस बार भी ‘नेकी की दीवार’ लगाकर गर्म कपड़े जुटाएगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि लोगों की उपयोगिता से बाहर हो चुके कपड़ों को एकत्र कर मजदूर और गरीब तबके के लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। खत्री ने लोगों से अपील की कि घर में उपयोग से बाहर हुए कपड़ों को ‘नेकी की दीवार’ के स्टाल पर दें, ताकि जरूरतमंदों को ये कपड़े उपलब्ध कराए जा सकें। बैठक में राकेश वर्मा, सुरेश जोशी, राहुल खत्री, शंकर राम, नवीन शर्मा, नरेंद्र ग्वाल, कैलाश कठायत, जनार्दन पंत आदि मौजूद थे।