फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशी बने मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विपिन चंद्र जोशी को विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ का निदेशक नियुक्त किया है। डॉ. जोशी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। डॉ. जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा, शोध, रोजगारपरक शिक्षा देने में सक्षम साबित हो रहा है। उनका प्रयास हर तबके तक उच्च शिक्षा पहुंचाना होगा। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाकर पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे युवाओं को स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी। डॉ. जोशी ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय में कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय के स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। सभी पाठ्यक्रमों में 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 सितंबर तक प्रवेश लिए जा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने उम्मीद जताई कि डॉ. जोशी के निर्देशन में विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार परक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें