पिथौरागढ़ । जिले में होमगार्ड कुछ भर्ती शुरू हुई। पहले दिन 23 पदों पर होमगार्ड बनने के 160 युवाओं ने दौड़ लगाई। शुक्रवार को होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के लिए 1400 युवाओं ने आवेदन किया है। पहले दिन 160 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़, बाल थ्रो, लंबी कूद शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी। होमगार्ड कमांडेंट रविंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को 160 युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। शनिवार को 300 युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी। यहां एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा, सीओ उमेश मलिक मौजूद रहे।