पिथौरागढ़। नगर के पेट्रोल पंपों में पिछले दो दिनों से ईंधन भराने के लिए जबरदस्त भीड़ लग रही है। रविवार को भी पंप पर वाहनों की कतार लगी रही।
ईद पर्व के दौरान हल्द्वानी से ईंधन की आपूर्ति गड़बड़ाने से कुछ पंपों में पेट्रोल और डीजल समाप्त हो गया था। इससे जिन पंपों में ईंधन था उनमें सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। सबसे अधिक भीड़ टनकपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लग रही है। रविवार को भी ईंधन के लिए बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहे। इसके चलते जाम की स्थिति भी पैदा हुई। इधर जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि सभी पंपों में पर्याप्त ईंधन पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है।