पिथौरागढ़। सीमांत सेवा फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय नि:शुल्क हृदय रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पिथौरागढ़ के सीतापुर अस्पताल में आयोजित होने वाले इस शिविर में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा.ओपी यादव मरीजों की जांच करेंगे। सीमांत सेवा फाउंडेशन के संयोजक राकेश देवलाल ने बताया कि शिविर में ईसीजी, ईको टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा शिविर में नेत्र विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे और आंखों की जांच भी की जाएगी। शिविर सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक लगेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।