फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैय्यापौड़ी सड़क का सुधार कार्य न हुआ तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पैय्यापौड़ी के ग्राम प्रधान वंशी राम ने बलुवाकोट-पैय्यापौड़ी सड़क का सुधार कार्य और डामरीकरण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत के लोगों ने सड़क की खराब दशा को लेकर लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों ने 23 मई को चुनाव आचार संहिता हटने के बाद सड़क सुधारीकरण का कार्य करने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन पर लोग मतदान करने के लिए राजी हुए।

प्रधान ने कहा है कि एक जून तक सड़क सुधारीकरण और चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो ग्राम पंचायत के लोग आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें