पिथौरागढ़। पुस्तक दान कार्यक्रम के तहत माही सोसायटी के अध्यक्ष वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ.महेश शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकालय में दो दर्जन पुस्तकें उपलब्ध कराई। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर की पहल पर इन पुस्तकों को जिला पुस्तकालय को प्रदान किया गया।
पुस्तक दान कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, हेमंत महाराज, ललित जोशी, राकेश धामी, चंचल बोरा आदि मौजूद थे।