मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कीड़ाजड़ी विदोहन के लिए ग्रामीणों को वन क्षेत्राधिकारी से निर्धारित प्रपत्र में पास बनाना होगा।
वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी पूरन सिंह देउपा ने बताया कि वन पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने पंचायत के अधीन किसानों के पास बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति बगैर पास के कीड़ाजड़ी (यारसागंबू) का विदोहन करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।