मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आपदा से ध्वस्त नाले में गिरकर समकोट निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार समकोट निवासी त्रिलोक सिंह बसेड़ा (38) पुत्र कुंदन सिंह बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने सात बजे नानासेम सरमोली से मुनस्यारी बाजार आते समय क्षतिग्रस्त नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के लोग घायल को मुनस्यारी अस्पताल लेकर आए। उसकी सिर में गंभीर चोट है। सिर से सरिया आरपार हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।