बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में पत्थर निकालते समय पहाड़ी गिरने से 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रहरी चौकी गुरखोला के सहायक निरीक्षक जय सिंह भाट ने बताया कि बैतड़ी के दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड संख्या एक श्रीखंड में पत्थर निकालने का काम चल रहा था। अचानक पहाड़ी गिरने से मान प्रसाद भट्ट (42), गोविंद प्रसाद भट्ट (35) और गणेश प्रसाद भट्ट (34) घायल हो गए। घायलों के पेेट, मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल बैतड़ी लाया गया। हालत बिगड़ने पर मान प्रसाद भट्ट और गोविंद प्रसाद भट्ट को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया हैं।