पिथौरागढ़। तीन दिनी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 21 फरवरी से देवसिंह मैदान में शुरू होगी। यह प्रतियोगिता मिनी ग्रुप, सब जूनियर, जूनियर, यूथ, सीनियर बालक और बालिका वर्गों के बीच होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि 19 फरवरी को प्रतिभागियों का स्टेडियम में वजन, मेडिकल, ड्रा आदि किया जाएगा।