फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज ऑफ टीचर एजुकेशन वार्षिक पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में एलएसएम राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक आधार पत्रिका ‘कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने कहा कि महाविद्यालय में स्थापित सीटीई में बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत के माध्यमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। बताया कि यह वार्षिक पत्रिका का दूसरा अंक है। उन्होंने पत्रिका के संपादक, वर्तमान एमबी महाविद्यालय हल्द्वानी में स्थानांतरित प्राध्यापक डॉ. टीसी पांडे के कार्यों की सराहना की। कहा कि डॉ. टीसी पांडे के प्रयास, मेहनत से महाविद्यालय के बीएड विभाग और सीटीई को नई दिशा मिली। इस कार्य के लिए डॉ. पांडे को राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर कई पुरस्कार मिले हैं। डॉ. टीसी पांडे ने बताया कि इस पत्रिका में तीन जिलों के शिक्षक, शिक्षाधिकारी, महाविद्यालय प्राध्यापकों के लेख हैं। कहा कि इन लेखों में शिक्षकों के प्रशिक्षण, अधिगम, भाषा विकास, अभिप्रेरणा, सृजनात्मकता, संस्कृत भाषा का उत्थान, सामुदायिक सहभागिता, परीक्षा प्रणाली, शिक्षा में मानवता, विचार शामिल किए गए हैं। डॉ. अजय शुक्ल के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. एनएस बनकोटी, डॉ. अजय शुक्ल, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. आरए सिंह, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. माया जोशी, डॉ. एसके आर्य, डॉ. एके सैनी, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. डीबी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें