फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवा फिर धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट में बीएसएनएल की संचार सेवा एक बार फिर ठप हो गई है। टेलीफोन एक्सचेंज कर्मियों के मुताबिक बीती 17 जुलाई को एक्सचेंज में लगे कार्ड फुंक गए हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए भेजा गया है। अस्कोट क्षेत्र में भागीचौरा मोबाइल टावर से कभी कभार सिग्नल पकड़ रहे हैं। थोड़ी बात होते ही फोन कट जा रहा है। फोन सेवा ठप होने से इलाके के लोग परेशान हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र पाल का कहना है कि बीएसएनएल की संचार सेवा कभी भी नियमित नहीं चलती। उपभोक्ता इस सरकारी कंपनी से पल्ला झाड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें