पिथौरागढ़। जीआईसी थरकोट बालाकोट में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता में आदित्य, निहारिका, स्वयं, चंद्रशेखर, उमेश, हिमानी, सोनम, आदित्य, दीपांशु, योगिता, हिमांशु, पायल, दीक्षा, ललित, दिव्यांशु सहित 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने बच्चों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र दिए गए। यहां प्रधानाचार्य बीसी पाठक, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार आदि मौजूद थे।