चर्मा -जौरासी लखतीगांव सड़क के सुधारीकरण का शुभारंभ करते विधायक चुफाल। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चर्मा से जौरासी होते हुए लखतीगांव मोटरमार्ग के सुधारीकरण और हाटमिक्स के लिए 15 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हुई है।
चर्मा से जौरासी लखतीगांव 18 किमी सड़क के सुधारीकरण और हाटमिक्स के लिए काफी लंबे समय से ग्रामीण मांग उठा रहे थे। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि इस सड़क के लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 15 करोड़ की धनराशी अवमुक्त कर दी है। इस सड़क के सुधारीकरण और हाट मिक्स के बाद पांच हजार से अधिक की आबादी को यातायात में सुगमता प्रदान होगी। पीएजीएसवाई की डीडीहाट शाखा के अधीन इस सड़क में पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट को खत्म करके मोड़ कटिंग का काम, कलवर्ट का निर्माण, पैरापिट निर्माण और हाटमिक्स का काम किया जाएगा। इस सड़क पर सुधारीकरण और हाटमिक्स का शुभारंभ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर देउपा कंस्ट्रक्शन के एमडी बीएस देउपा, लोकेश भड़, मान सिंह चुफाल, नरेंद्र देउपा, कमान अधिकारी, सोनू चंद, कुंदन बोरा आदि मौजूद रहे।