कनालीछीना (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यहां ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित बहुउद्देश्यीय चिकित्सा, विधिक सेवा, जागरूकता शिविर में लोगों को तमाम कानूनी जानकारियां दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह आयोजन किया। लोगों को मुआवजा, भूमि आवंटन, मनरेगा, दीवानी, फौजदारी, राजस्व मामलों की प्रक्रिया, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, वन अधिनियम, जननी सुरक्षा योजना, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, तीलू रौतेली पुरस्कार, ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र, विभिन्न शासकीय योजनाओं, कुपोषण, महिला अधिकार, बाल कल्याण समिति, उज्ज्वला परियोजना, पर्यटन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। वहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन अकरम अली, एडीएम मो. नासिर, तहसीलदार आईबी मल्ल, बीडीओ गंगा सिंह बिष्ट, फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस नबियाल, अर्पण संस्था की रेनू ठाकुर, कार्ड संस्था की भागीरथी पोखरियाल, फेडरल ह्यूमेनिटी फोर्स के निदेशक आनंद डंडरियाल आदि थे।