मृत किसान की पत्नी को दिए 20 हजार रुपये
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जिला समाज कल्याण अधिकारी डीबी सिंह ने सोमवार को पुरानाथल के पास डोलडुंगरी गांव जाकर आत्महत्या करने वाले किसान सुरेंद्र सिंह की पत्नी मंजू देवी को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। मृतक के बीमा दावे के कागजात भी तैयार किए। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। डीएम सी रविशंकर खुद इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। बीडीओ डीआर लोहिया ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि सरकारी स्तर पर जो भी संभव होगा मदद की जाएगी।