फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के 14 खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट

Thu, 04 Jun 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पि​थौरागढ़ में खेल प्र​शिक्षकों के साथ ताइक्वांडो ​खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हल्द्वानी में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में पिथौरागढ़ के 14 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की है। जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि बालक वर्ग में नितिन राज, कुनाल सिंह, दिव्यांशु सार्की, क्षितिज कुमार, शिवम खनका, संदीप ज्याला, मनन ठाकुर, गौरव पांडे एवं बालिका वर्ग में मेघा जोशी, साक्षी जोशी, भाविका जोशी, आराध्या चंद, मनीषा जोशी, परीणिका चंद ने ब्लैक बेल्ट हासिल की। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज रावत एवं धरम सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियाें की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें