फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए 9485 व्यक्तियों का 14 दिन का क्वारंटीन पूरा

विज्ञापन
क्वारन्टीन केंद्र का निरीक्षण करते डीएम डॉ विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। कोविड-19 संक्रमण की वैश्विक महामारी के कारण जनपद में आ रहे सभी प्रवासियों को मेडिकल परीक्षण और स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंचायत व विद्यालय भवन एवं सरकारी भवनों में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में प्रशासन द्वारा शुक्रवार तक तक कुल 51 संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1149 व्यक्ति क्वारंटीन हैं। जिले में वर्तमान तक 9485 व्यक्तियों ने 14 दिनों का क्वारंटीन पूर्ण कर लिया है। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने जिला मुख्यालय के पंडा स्थित मानस इंटर कॉलेज में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में क्वारंटीन में रह रहे व्यक्तियों से भी वार्ता कर उनका हाल जाना। उन्होंने केंद्र के नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी को सभी क्वारंटीन व्यक्तियों को समय पर भोजन आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सभी व्यक्तियों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रवासी नागरिकों से केंद्र में उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि और जो प्रवासी यहां अपने घर आया है और अब यहीं रहकर अपना स्वरोजगार करना चाहता है, तो उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। ताकि उसी के अनुरूप उनके गृह क्षेत्र में ही उन्हें स्वरोजगार दिलाए जाने की कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने इस दौरान केन्द्र में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य व नगर पालिका विभाग से तैनात सभी कार्मिकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र में क्वारंटीन होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक सुविधा मिलने के साथ ही क्वारंटीन के लिए जारी सभी नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर तुसार सैनी समेत अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो ...........
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें