पिथौरागढ़। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक हेमा थलाल के नेतृत्व में यहां आयुष म्यूजिक एंड डांस एकेडमी में बेटी बचाओ पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों ने बेटियों के संरक्षण की शपथ ली। थलाल ने बेटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटी के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज के समय में किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। एकेडमी के संस्थापक प्रकाश कोटवाल, संरक्षक जनार्दन उप्रेती ने अभियान की सराहना करते कहा कि इससे बेटियों के संरक्षण में मदद मिलेगी। अभियान में वर्तिका पांडे, अंदेशा पाल, शैलजा पाठक, महक थापा, सिद्धि पांडे, मानवी पंत, काव्या, दिया कांडपाल, दिव्यांश मेहता, प्रतीक वर्मा, प्रियांशी पांडे, प्रिया बोरा आदि मौजूद थे।