फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी ने पब्लिक सेकूल को 10-0 से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब मुनस्यारी द्वारा आयोजित 63वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत महात्मा गांधी क्रीड़ा स्थल में सोमवार को बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच जीआईसी मुनस्यारी ‘ए’ और पब्लिक स्कूल ‘बी’ के बीच खेला गया, जिसमें जीआईसी 10-0 से विजयी रही। दूसरा मैच मुनस्यारी पब्लिक स्कूल ‘ए’ और जीआईसी मुनस्यारी बी के बीच खेला गया। दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। अंडर 14 में मुनस्यारी ब्वॉयज ‘ए’ और सुरिंग के बीच खेला गया, जिसमें मुनस्यारी ब्वॉयज ए 5-0 से विजयी रही। सीनियर वर्ग फुटबॉल में पहला मैच जोहारी ब्वॉयज ‘ए’ और जेएसएस लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें जोहारी ब्वॉयज ‘ए’ -1-0 से विजयी रही। मुख्य अतिथि बहादुर सिंह क्वीरियाल थे। दूसरा मैच बिल्जू इलेवन दिल्ली और नार्थ हिमालयन मवानी दवानी के बीच खेला गया जिसमें बिल्जू इलेवन दिल्ली 1-0 से विजयी रही। रेफरी महेंद्र रावत, पुष्कर लसपाल, सीपी जोशी और दीपक कुलश्रेय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें