पिथौरागढ़। क्रीड़ा छात्रावासों के लिए विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय ट्रायल्स संपन्न हो गए हैं। ट्रायल्स में 78 बालकों, 10 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि फुटबाल में 5 बालक, 5 बालिका, क्रिकेट में 3 बालक, वालीबाल में 5 बालक, बाक्सिंग में 5 बालक, 4 बालिका, एथलेटिक्स में 5 बालक एक बालिका, हाकी में 3 बालकों का चयन किया है। यह लोग 15 और 16 मई को ऊधमसिंह नगर में होने वाले राज्य स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय ट्रायल्स में पास होने के बाद इन लोगों को हल्द्वानी, देहरादून, कोटद्वार, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, अगस्त्यमुनि, पौड़ी, अल्मोड़ा, गोपेश्वर, नरेंद्रनगर और हरिद्वार के छात्रावासों में खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।