मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-रांथी सड़क चार अगस्त से बंद है। सड़क बंद होने से रांथी, नमजला, नगरीगाड़ा के लोग खासे परेशान हैं। सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर सड़क खोलने की मांग की। प्रधान भगत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे लोगों ने कहा कि तहसील मुख्यालय से सटी इस सड़क को खोलने में जानबूझकर देरी की जा रही है। कहा है कि यदि जल्दी सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा, नरेंद्र कोरंगा, दान सिंह बगरी, योगेश फर्स्वाण, गिरधर सिंह, शंकर धर्मशक्तू आदि शामिल थे।