फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल में मोबाइल की दुकान से 13 मोबाइल चोरी

Thu, 13 Jul 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल में मोबाइल की दुकान में चोरी की जानकारी लेने पहुंची पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल के मुख्य बाजार में स्थित एक मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चोरों ने 13 मोबाइल चुरा लिए। दो माह में चोरी की यह दूसरी घटना है। मुख्य बाजार में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

चोरों ने 12 जुलाई की रात मुख्य बाजार में चिराग मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के ताले तोड़कर लाखों के मोबाइल चोरी कर लिए। दुकान स्वामी हेमंत सत्याल ने बताया कि दुकान से 13 मोबाइल के अलावा गल्ले से 10 हजार की नकदी चोरी हुई है।
चोरी हुए सभी मोबाइल फोन की कीमत दो लाख 40 हजार रुपये है। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। चोर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। एक फुटेज में मास्क लगाया चोर नजर आ रहा है। दुकानदार हेमंत ने थल थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


मुवानी सड़क की ओर भागे चोर
थल (पिथौरागढ़)। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरी की घटना में दो लोग शामिल थे। चोरी करने के बाद दोनों चोर पुल चौराहा से मुवानी सड़क की ओर भागे। सबसे पहले चोरों ने 12:10 बजे भैरव मंदिर गेट के पास लिंक किराना स्टोर की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। जब उनकी नजर वहां पर लगे सीसीटीवी पर पड़ी तो उन्होंने अपना इरादा बदला और कैमरे से बचने के साथ ही उसे उखाड़ने का भी प्रयास किया। उनकी यह हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में एक चोर के मुंह पर मास्क, सिर पर टोपी और पीठ पर बैग दिखाई दे रहा है।


खुलासा नहीं हुआ तो बाजार होगा बंद
थल (पिथौरागढ़)। थल में दो माह में चोरी की इस दूसरी घटना से शिव भूमि व्यापार मंडल में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सामंत, उपाध्यक्ष गौरव दीप वर्मा, महासचिव मदन मोहन उपाध्याय, पूर्व ऊर्जा सलाहकार दया कृष्ण भट्ट ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना है कि मुख्य बाजार में आए दिन चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने पहली घटना के बाद बाजार में चौकसी बढ़ाई होती तो दूसरी वारदात नहीं होती। व्यापार मंडल ने शीघ्र चोरी का खुलासा न होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें