चंपावत। रविवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 3417 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2151 ने परीक्षा दी, जबकि 1266 अनुपस्थित रहे। चंपावत और लोहाघाट में 10 केंद्र बनाए गए थे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि परीक्षा मानकों के अनुरूप हुई।