फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैंपस में बीएससी में दो दिन में 124 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

Wed, 19 Jul 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कैंपस में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कतार में खड़े विद्यार्थी।  संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस में विभिन्न कक्षाओं में दो दिन में 254 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस बार बीएससी के विद्यार्थियों में प्रवेश को लेकर उत्साह है। पिछले दो दिन में बीएससी में 124 प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पिथौरागढ़ कैंपस में बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में 184 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए। मंगलवार को कुल 70 विद्यार्थियों ने प्रवेश हुए थे। प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दिन बीएससी में 92, बीए में 58, बीबीए में 14, बीकॉम और बीसीए में 10-10 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में 2294 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीबीए, बीकॉम, बीसीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की द्वितीय वरीयता सूची अगले सप्ताह तक चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें