फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के विरोध में संघर्ष समिति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण का विरोध तेज करने के लिए शनिवार को संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर दिया गया है। जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट को संघर्ष समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में प्रेम सिंह बिष्ट, बीडी नियोलिया, चंद्रशेखर कापड़ी, दिनेश गुरुरानी, उमेद सिंह बिष्ट, शमशेर महर, सुशील खत्री, पद्मा बिष्ट को सदस्य बनाया गया है। समिति 11 दिसंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजेगी और प्राधिकरण का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की जाएगी। बैठक में अधिवक्ता संस्था के सचिव अजय बोरा, राकेश वर्मा, आशीष सौन, दिनेश कापड़ी, भुवन जोशी, अनिल रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें