फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग नौ घंटे बंद रहा। रविवार की रात करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश के बीच लखनपुर और बलधार में मलबा आ गया। सुबह लखनपुर और बलधार में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मियों ने मलबा हटाना शुरू किया। सुबह आठ बजे सड़क पर यातायात बहाल हुआ। इधर, बरसात के कारण सड़क पर वाहन संचालन जोखिम भरा हो गया है। कई स्थानों में सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जिले की 10 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं। सभी मुख्य सड़कों पर यातायात बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें