फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी में 121 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Sun, 19 Nov 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में बरामद अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह 6:30 बजे आईटीबीपी बैंड के पास एक पिकअप से अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की। यह शराब क्वीटी से मुनस्यारी लाई जा रही थी। बरामद शराब की कीमत सात लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रभारी थानाध्यक्ष बीसी मासीवाल के नेतृत्व में टीम ने पिकअप (यूके 05 सीए 1809) को चेक किया। इसमें 67 पेटी बीयर, 37 व्हिस्की और 17 पेटी रम की बरामद हुई। चालक से मौके पर शराब परिवहन संबंधी कोई कागजात नहीं मिले। इस पर पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट एवं 7/72 में सीज कर चालक वल्थी निवासी हरीश राम (36) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अन्य शराब तस्करों के नाम सामने आने की बात कही है। बता दें कि क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार अवैध शराब पकड़ी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष के साथ ही हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्याल भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें