फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे

Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भोपाल और दिल्ली में छह से नौ जून तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पिथौरागढ़ जिले के 12 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। पांच खिलाड़ी एथलेटिक्स, पांच बॉक्सिंग और दो खिलाड़ी ताइक्वांडो में हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन

भोपाल (मध्य प्रदेश) में होने वाली विद्यालयी एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिले से पांच एथेलीट्स प्रतिभाग करेंगे। टीम कोच दिनेश पाटनी के नेतृत्व में सूरज चंद, पवन जेठी, विनीता, कमल सिंह, आरती प्रतिभाग करेंगे। बॉक्सिंग टीम कोच प्रहलाद सिंह चुफाल टीम का नेतृत्व में जिले के पांच बॉक्सर कशिश नेगी, काजल फर्स्वाण, पंकज भट्ट, दीपा, लोकेंद्र सिंह प्रतिभाग करेंगे। ताईक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित होगी। जिसमें जिले के 2 प्रतिभागी दिव्यांशु धामी, योगेश सिंह टीम कोच विक्रम सिंह दिगारी के नेतृत्व में हिस्सा लेंगे। जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह ने बताया कि सभी टीमें चार जून की सुबह रवाना होंगी। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ,माध्यमिक शिक्षाधिकारी हवलदार प्रसाद, बंशीधर जोशी, सीमा पुनेड़ा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें