फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कफनी ग्लेशियर पहुंचा 12 कुमाऊं का ट्रेकिंग दल

Wed, 30 Sep 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कफनी ग्ले​शियर पहुंचने पर 12 कुमाऊं का फ्लैग फहराते ट्रेकिंग अ​भियान दल के सदस्य।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचशूल ब्रिगेड के अंतर्गत 12 कुमाऊं, दाउदकंडी ने 18 से 29 सितंबर तक उच्च हिमालयी क्षेत्र पिंडारी और कफनी ग्लेशियर क्षेत्र में ट्रेकिंग अभियान चलाया। अभियान सैनिकों में शारीरिक क्षमता, टीम भावना विकसित करने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान दल बागेश्वर-कपकोट-सोंग-लोहारखेत-धाकुरी-खाती-द्वाली होते हुए पिंडारी ग्लेशियर और कफनी ग्लेशियर पहुंचा। 2013 की आपदा के बाद कफनी ग्लेशियर तक पहुंचने के रास्ते ध्वस्त हो गए थे। तब से यहां पर्यटकों की आवाजाही बंद है। ट्रेकिंग दल ने इस मार्ग का अन्वेषण किया और ट्रेकिंग अभियान में कफनी ग्लेशियर तक जाने में सफलता हासिल की। दल की सफलता से इस ट्रेकिंग रूट पर पर्यटन गतिविधियां फिर से शुरू होने की संभावना बनी है। सफल अभियान के बाद पिथौरागढ़ पहुंचे ट्रेकिंग दल का ब्रिगेडियर गौतम पठानिया, पंचशूल ब्रिगेड ने फ्लेग इन किया। उन्होंने अभियान में शामिल दल के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें