पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। दो दिनों में कोरोना के 12 मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि बुधवार को कोरोना के सात मामले सामने आए। गंगोलीहाट में पांच कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसमें एक शिक्षक और चार छात्र शामिल हैं। जबकि पिथौरागढ़ में पेट्रोल पंप के दो कर्मी संक्रमित मिले हैं। उन्होंने कहा कि होली के पर्व में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।