धारचूला(पिथौरागढ़)। सीमांत में 12 मीटर सिंचाई गूल पुलिया के टूटने से कालिका के तीन सौ किसानों की मुसीबत में बढ़ गयी है। पानी की कमी के चलते किसानों के धान की रोपाई के लिए तैयार धान की नर्सरी सूखने की कगार पर होने से ग्रामीणों को फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा है। कृषक ललित सिंह थापा ने बताया कि अपनी 26 नाली भूमि पर रोपाई लगानी थी पानी की कमी के चलते अभी तक रोपाई नहीं लगा पाए हैं। इन खेतों के भरोसे ही परिवार का भरण पोषण होता है। कृषक दान सिंह रैखोला,गंभीर सिंह,गोविंद चैसर,और रवि सिंह ने कहा कि 13 जून को बारिश के कारण लघु सिंचाई के द्वारा बनाई गई 12 मीटर गुल पुलिया ध्वस्त हो गई थी किसानों के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण व्यवस्था काम नहीं कर रही है जिससे धान के बीज सूखने की कगार पर है। ग्राम प्रधान माया देवी ने कहा कि कृषको के तीन सौ परिवार परेशान हैं इसकी जानकारी ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है शीघ्र समाधान का भरोसा मिला है।--- -विभाग के पास वर्तमान में मरम्मत कार्य के लिए कोई मद नही है दैवीय आपदा के कार्यो में स्थाई निर्माण कराया जाएगा। -भरत सिंह रावत ए ई लघु सिंचाई